बुधवार, 22 जून 2011

फूले कदम्ब


फूले कदम्ब 
टहनी -टहनी  में कंदुक  सम झूले कदम्ब 
फूले कदम्ब | 
सावन बीता 
 बादल का कोप नहीं रीता 
जाने कब से तू बरस रहा 
ललचाई आँखों से नाहक 
जाने कब से तू तरस रहा 
मन कहता है, छू ले कदम्ब 
फूले कदम्ब 
फूले कदम्ब
     
                                                 नागार्जुन 

1 टिप्पणी:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

मेरी सहेली के इंस्टाग्राम की स्टोरी थी ये तस्वीर। सच पूछिए तो ऐसा आसमान अब किस्मत वालों को नसीब है। हमें कहा! ये नदी ये आसमान और नीला रंग तस...