शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

गणपति का आगमन

 

 जब से हम हैदराबादी हुए गणपति उत्सव मानों खुशियों का खजाना | खासकर अनुराग बाबू को यह त्योहार सबसे ज्यादा भाता है | अपने छुटपन में बप्पा के हाथ से लड्डू चुराकर खाते थे , अब बड़े हो चूकें हैं तो प्रतीक्षारत रहते हैं कि माँ कब पूजा करेंगी और एक पूरा लड्डू उनके हाथ में देगी | लड्डू और मोदक बप्पा अनुराग बाबू दोनों को प्रिय | इकोफ्रेंडली गणू महराज अनुराग बाबू एवं हम सबको प्रिय |

 इस वर्ष परिवार में सूतक होने के वजह से बप्पा का स्वागत हम कर नहीं कर पाए | विगत वर्ष बप्पा के आगमन एवं पूजा की कुछ तस्वीरें

आस्था व्यक्तिगत और उत्सव सार्वजनिक होता है |

गणपति का आगमन हमेशा से एक उत्सव रहा है |

अच्छा लगता है उनका घर में आना और रहना |

 

पिछले साल भी बारिश हुई

मैं दोपहर में काम से लौटते हुए एक फूलवाले भैया से फूल/माला लेती रही हूँ। उन भैया को दिखाया था हमारे गनु महराज बहुत छोटे और cute से हैं। उनको भारी भरकम माला सूट नहीं करेगी। तो आप खुद गूँथ देना या मैं फूल ले जाकर पंखुड़ियों से गूँथ लूँगी। मैं दोपहर में तो उनके पास गई नहीं, देर शाम जाने पर लग रहा था सब बिक न गया हो। पर नहीं उन्होंने दो सुंदर मालाएँ मेरे लिए रखी थी।

आक/अकवन के फूलों की यह माला जिसे दोहरा करने पर भी भार न हो और गणपति की मूर्ति पर ठीक से एडजस्ट हो जाए। उतनी बारिश में भी यह माला ताजी और अच्छी हालात में रही और उन्होंने मेरे लिए रखी। यह छोटी सी बात है पर इसने मन को अच्छा कर दिया।

करीबी कहते हैं नज़र लगती है तुमको। फिर मैं सोचती हूँ ऐसा क्या है कि नज़र या नकारात्मकता मेरे लिए आए। मन उदास भी होता है। किसी के लिए कोई नकारात्मक सोच मैं रखती नहीं फिर ऐसा मेरे साथ क्यों होता है? लेकिन उसी वक़्त में कोई बहुत ही अच्छी बात होती है। जैसे कल यह बात हुई। इससे मेरा विचार बनता है कि मेरे लिए नकारात्मक सोच के लोग बहुत कम होंगे पर सकारात्मक और अच्छा सोचने वाले कही ज्यादा। आप अपनी पॉजिटिव एनर्जी मुझे भेजा कीजिए। उतना ही चाहिए जीवन में। फूल वाले भैया जितनी उदारता, परवाह और अच्छी सोच।

रोज़ की भागदौड़ में सुबह तो अच्छे से समय नहीं दे पाती उनको, वे भी समझते हैं पर इतवार को सुबह मानो सारे फूल उनके लिए खिले थे।

🌼🌹🏵️🌸🌺

विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति अपने सभी भक्तों पर कृपा बनाएं रखना | समस्त जीव एवं जगत का कल्याण करना |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

गणपति का आगमन

    जब से हम हैदराबादी हुए गणपति उत्सव मानों खुशियों का खजाना | खासकर अनुराग बाबू को यह त्योहार सबसे ज्यादा भाता है | अपने छुटपन में बप्पा क...